







जि.पं. सदस्य सीट पर 11 समर्थित उम्मीदवार
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। 19 जिला पंचायत सीटों के लिए 11 समर्थित सदस्यों की घोषणा कर दी है। आठ पर अभी मंथन चिंतन चल रहा है। जल्द इन सीटों पर भी घोषणा होगी।
नामांकन के लिए अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बागेश्वर जिला पंचायत के 11 समर्थित सदस्यों के नाम पर मोहर लगा दी है।
जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया कि पहली सूची के अनुसार वज्यूला सीट से प्रेरणा वर्धन, दूदीला से शंकर दत्त जोशी, अणां हरीश जीना, पिंगलो रूपा कोरंगा, मन्यूड़ा गोकुल परिहार, असों बसंत टम्टा, करासीबूंगा राजेंद्र नेगी, भैरूचौबट्टा पूजा आर्या, सात मोहन सिंह बिष्ट, जेठाई गोपा धपोला, सिमकुना से सरोज आर्या चुनाव लड़ेंगी। आठ सीटों पर शुक्रवार को नामों की घोषणा होगी। इस पर मंथन चल रहा है।












