HomeUttarakhandNainitalबधाई हो : पुर्नजीवित हो उठा काठगोदाम के नरीमन चौराहे वाला पेड़

बधाई हो : पुर्नजीवित हो उठा काठगोदाम के नरीमन चौराहे वाला पेड़

ADVERTISEMENTS

लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के प्रयास हुए सफल

सड़क चौड़ीकरण में कटने जा रहे 40 पेड़ों को भी किया जायेगा ट्रांसप्लांट

सीएनई रिपोर्टर। हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण की जद में आकर कटने जा रहे 40 विशालकाय व पुराने पेड़ों को अब पूरी तरह नष्ट करने की बजाए अन्यत्र प्रत्यारोपित किया जायेगा। ऐसी ही एक कोशिश सफल हुई है। आंधी से गिरने के बाद निर्जीव हो चुका काठगोदाम के नरीमन चौराहे वाला पेड़ अब हल्दूचौड़ में ट्रांसप्लांटेशन के बाद फिर से जिंदा हो गया है। पेड़ में नई टहनियां और कोमल पत्ते आ गये हैं।

पेड़ को मिला नया जीवन, जगी उम्मीदें

बता दें कि हल्द्वानी से कुछ दूर हल्दूचौड़ में बन रही गौशाला की जमीन में बीते दिनों हल्द्वानी के काठगोदाम के नरीमन चौराहे के समीप तेज आंधी के चलते टूट कर निर्जीव हो चुका सालों पुराना पेड़ अब पुर्नजीवित हो गया है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के प्रयास से इसे ट्रांसप्लांट किया गया था। इस पेड़ में अब हरी पत्तियां भी निकलना शुरू हो गयी हैं। जिसको लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को पेड़ों के पुनर्जीवित होने की उम्मीद और भी पक्की हुई है।

बताना चाहेंगे कि हल्द्वानी में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 13 चौराहों में सड़क चौड़ीकरण करने के दौरान निर्माण की जद में आ रहे बड़े और सालों पुराने पेड़ों को काटने के कारण पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय जनता में जबरदस्त नाराजगी है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और प्रशासन ने तय किया है कि 40 चिन्हित किए गए बड़े और पुराने, पाखड़ और नीम के पेड़ों को भी रिलोकेट किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments