HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: UKSSC भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर बिफरी,...

Almora Breaking: UKSSC भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर बिफरी, पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

कांग्रेसजन बोले-भाजपा सरकार की कथनी-करनी उजागर, सीबीआई जांच की पुरजोर मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा में यूकेएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) भर्ती घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांग्रेसजन आज दोपहर चैघानपाटा में एकत्रित हुए तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि जीरो टालरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा आज जनता के बीच आ चुका है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के साथ भाजपा सरकार में एक साजिश के तहत अन्याय हुआ है, जिसे प्रदेश का बेरोजगार नवयुवक भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि सरकार की आड़ में बड़े लोगों के संरक्षण से ही इतना बड़ा भर्ती घोटाला संभव हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस भर्ती घोटाले में बड़े चेहरों को बचाने की भाजपा सरकार ने कोशिश की, तो कांग्रेस सड़कों में उतरकर बड़ा जनांदोलन खड़ा कर देगी। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की भी मांग की।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इस भर्ती घोटाले से उत्तराखंड का युवा स्तब्ध है। भाजपा सरकार में घौटालेबाज लाखों रूपये लेकर नौकरियों की बंदरबांट कर रहे हैं। प्रदेश सचिव परितोष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग में भर्ती घोटाले से सरकार की कथनी और करनी को साफ हो गई है। कांग्रेसजनों ने एक स्वर में इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला महासचिव गीता मेहरा, जया जोशी, रमेश नेगी, शहाबुद्दीन, प्रकाश बिष्ट, ललित सतवाल, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज सनवाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments