HomeBreaking Newsशादीशुदा शिक्षिका को फोन कर शारीरिक संबंध बनाने को बोल रहा कंडेक्टर,...

शादीशुदा शिक्षिका को फोन कर शारीरिक संबंध बनाने को बोल रहा कंडेक्टर, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां एक शिक्षिका को रोडवेज कंडेक्टर के माध्यम से मायके से फोन मंगवाना बहुत महंगा साबित पड़ गया। कंडेक्टर ने न केवल उसका फोन नंबर हासिल कर लिया, ​बल्कि उसे व्हट्सअप मैसेज भेजने और वीडियो कॉलिंग शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब इस कंडेक्टर ने इस विवाहिता शिक्षिका से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर दी। ऐसा नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करने की धमकी तक दे डाली। परेशान हो महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कनखल क्षेत्र का है, जहां की कोतवाली में इस संबंध में महिला द्वरा मुकदमा करवाया गया है। महिला का आरोप है कि वह शिक्षिका शादीशुदा है और एक बेटे की मां भी है। इसके बावजूद कंडेक्टर उसके साथ शारीरिक संबंध कायम करने की जिद पर अड़ा हुआ है।

उसने अपनी पीड़ा पुलिस के सामने बयां करते हुए बताया कि कुछ रोज पहले ही उसने अपने मायके उत्तरकाशी से रोडवेज बस के कंडेक्टर के माध्यम से अपना मोबाइल मंगवाया था। इस दौरान कंडेक्टर ने उसका नंबर हासिल कर लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद से यह कंडक्टर, जिसका नाम विनीत सैनी पुत्र संजय सैनी, निवासी ग्राम भगवानपुर है। उसे व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजने लग गया।

कंडेक्टर ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर महिला से अपनी अश्लील फोटो भेजने को कहा। यही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसके मुंह पर तेजाब फेंक देगा और उसके बेटी की हत्या कर देगा। शिक्षिका का कहना है कि घबराकर उसने एक दिन इस कंडेक्टर से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस वीडियो कॉल को उस कंडेक्टर ने रिकॉर्ड कर लिया। अब वह वीडियो कॉल सार्वजनिक करने की धमकी देता हुआ उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।

महिला ने आपबीती बताते हुए कहा कि परेशान होकर उसने कंडेक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन अब वह दूसरे नंबरों से उसे फोन कर रहा है। महिला ने कहा कि कंडक्टर की पत्नी भी अपने पति को समझाने की बजाए उसे ही बदनाम कर रही है। इधर एसओ दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर दी जायेगी। फिलहाल शिक्षिका काफी दहशत में है। उसे भय है कि यह सिरफिरा कभी भी उसके या उसके परिजनों के साथ कोई गलत हरकत कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments