HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः लोकगायक हीरा सिंह राणा के निधन से उपपा आहत, श्रद्धांजलि दी

अल्मोड़ाः लोकगायक हीरा सिंह राणा के निधन से उपपा आहत, श्रद्धांजलि दी

अल्मोड़ा। उत्तराखंडी लोक जीवन के जाने माने रचनाकार एवं लोक गायक हीरा सिंह राणा के असामयिक निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गहरा दुख जताया है।उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंडी लोक जीवन के सरल, सहज, फक्कड़ रचनाकार एवं लोकगायक हीरा सिंह राणा का आकस्मिक निधन व्यथित कर देने वाला है। उनके व्यक्तित्व, गीतों व आवाज का जादू पहाडों से निकलने वाली ठंडी हवाओं की तरह सुकून देते थे। जो बेहद प्रेरणादायक हैं। कई यादों का स्मरण करते हुए श्री तिवारी ने शोक संवेदना में कहा कि स्व0 राणा से उनकी अंतिम मुलाकात दिसम्बर 2019 को सेंट्रेल पार्क दिल्ली में आयोजित कुमाऊनी गढ़वाली जौनसारी अकैडमी के कार्यक्रम में हुई थी। जिसके वे उपाध्यक्ष थे। स्व0 राणा को श्रद्धांजलि देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि उनकी रचनाएँ, गीत, आवाज हमें पहाड़ के दुश्मनों, जन विरोधी नीतियों की पहचान कराते रहेंगें और राज्य को बेहतर राज्य बनाने की प्रेरणा देते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments