HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: भाजपा ने की नीलू चौधरी के निधन पर शोक सभा

लालकुआं न्यूज: भाजपा ने की नीलू चौधरी के निधन पर शोक सभा

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर महामंत्री एवं नगर पंचायत के पूर्व सभासद पवन उर्फ नीलू चौधरी के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा के सभागार में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल जोशी, मडल अध्यक्ष नरायण सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा नेता हेमन्त नरूला, महामंत्री राजकुमार सेतिया, मनोज बसनायत, अनुसूचित मोर्चा के मडंल अध्यक्ष मनोज मोर्या, मुकेश कुमार, हरीश नेनवाल, व्यापार मडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजय सिंह, राज्य आन्दोलनकारी विक्की पाठक, ब्रिजेश मिश्रा, जमील अहमद, दिनेश खुल्लवे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बोबी सम्भल, ओबोसी मोर्चा के जिला महांमत्री प्रेमनाथ पडिंत, अवनीश त्यागी,सहित मडंल के पदाधिकारीगणों ने पवन उर्फ नीलू चौधरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से पवन चौधरी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके निधन समाज के लिए अर्पूणनीय क्षति बताई गई। सभी नेताओं ने कहा कि पवन चौधरी एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ बहुत ही मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि जिले में शोक का वातावरण है पवन चौधरी की कमी को हम कभी पूरा नहीं कर सकते उन्हें याद करते हुए उनकी प्ररेणा को हम सभी अपने जीवन में धारण करेंगे शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments