HomeBreaking NewsNainital : जवाहर नवोदय में दो दिवसीय टीटी प्रतियोगिता का रंगारंग सामापन

Nainital : जवाहर नवोदय में दो दिवसीय टीटी प्रतियोगिता का रंगारंग सामापन

ADVERTISEMENTS

✒️ यह प्रतिभागी हुए चयनित

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी सुयालबाड़ी सत्यवीर सिंह ने समस्त प्रतिभागियों को ट्राफी व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल के प्राचार्य राज सिंह ने क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समस्त प्रतिस्पर्धा अल्मोड़ा स्टेडियम के प्रशिक्षक श्रीमती मंजु नैनवाल व करण जलाल के दिशा- निर्देशन में सम्पन्न हुए। प्रतियोगिताओं का संचालन पप्पल चौधरी, पीईटी (महिला) एवं कैसर अली, पीईटी (पुरूष) ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में भूप सिंह, सुनील कुमार, खजान चन्द्र पाण्डेय, रागिनी गोयल, शंकुल भारद्वाज, सुमित कुमार, देवव्रत आर्य व सुश्री प्रियंका बोनाल, काउंसलर आदि शिक्षकों की अहम भूमिका रही। अंत में उप-प्राचार्या प्रभा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की सूची

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments