HomeUttarakhandAlmoraगुलदारों की बढ़ती आवाजाही पर पालिकाध्यक्ष चिंतित, डीएफओ को लिखा पत्र

गुलदारों की बढ़ती आवाजाही पर पालिकाध्यक्ष चिंतित, डीएफओ को लिखा पत्र

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

⏩ प्रभावित मोहल्लों में पिंजरा लगवाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में लगातार गुलदारों के बढ़ रहे आवागमन के मामले का पालिकाध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से जन सुरक्षा को देखते हुए तत्काल पिंजरा लगा गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग अल्मोड़ा को भेजे पत्र में समस्या का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मोहल्लों, जैसे चीनाखान, नृसिंहबाड़ी, पांडेखोला व अन्य क्षेत्रों में गुलदारों की आवाजाही के प्रमाण मिल रहे हैं।

गुलदारों के लगातार आबादी वाले मोहल्लों में आने से आम नागरिक काफी भयभीत हैं। उन्होंने डीएफओ से गुलदारों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए प्रभावित मोहल्लों में पिंजरे लगवाने की मांग की। ताकि लोगों को इस भय के वातावरण से मुक्ति मिल पाये।

वन विभाग से सेवानिवृत्त बीडी सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सेब खाने के फायदे | Benefits Of Eating Apples
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments