HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: नगर में चल पड़ा व्यापक स्वच्छता अभियान, वार्ड—वार्ड सेनिटाइजेशन कार्य

BAGESHWER NEWS: नगर में चल पड़ा व्यापक स्वच्छता अभियान, वार्ड—वार्ड सेनिटाइजेशन कार्य

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर नगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को घरों में रहने, कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को भी चेताया जा रहा है। नगर में 11 वार्ड हैं और लगभग 25 हजार जनसंख्या है। मंडलसेरा वार्ड सबसे अधिक आबादी वाला है और दूसरे नंबर पर कठायतबाड़ा वार्ड है। इसके अलावा ठाकुरद्वारा वार्ड में संक्रमित अधिक होने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Big Breaking : उत्तराखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 30 जून तक रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला

पालिका यहां लगातार सैनिटाइज कर रही है। लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी और साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित कर रही है। नगरपालिका की स्वच्छक टीम शहर को स्वच्छ रखने में जी—जान से जुटी पड़ी है। हर रोज सभी विभागों के साथ ही समूचे बाजार तथा सभी वार्डों में मशीनों से सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

रंगीन मिजाज व्यापारी पुत्र के बुलावे पर Bangkok से आई call girl की Corona से मौत, हड़कंप, अब Contact history तलाश रही पुलिस

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि हर रोज नगर पालिका कर्मचारी गलियों के अलावा बाजार में प्रत्येक दुकान को सैनिटाइज कर रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारी लोगों से जानलेवा वायरस से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करने अपील भी कर रहे हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पालिका को नगर सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई है। पालिका की तरफ से बाजार व प्रत्येक मोहल्ले को बेहतर सैनिटाइज करने की योजना बनी है।

Breaking News : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 8 हजार 390 नए संक्रमित, 118 की मौत

इसमें शनिवार को पालिका के कर्मचारियों ने पानी के टैंकर में दवाई डाल बाजार की बंद दुकानों के शटरों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा दो दर्जन मशीन लेकर कर्मचारियों ने मोहल्ले व गलियों को सैनिटाइज किया। जो गलियां बची हैं उन्हें कर्मचारी रविवार को सैनिटाइज करेंगे। सैनिटाइजेशन कार्य में कोई कोताही नहीं की जा रही है। भूलवश अगर कोई गली मोहल्ला छूट जाता है तो संबंध में जानकारी दी जाए। वहां भी सैनिटाइज कराया जाएगा।

Big Breaking : देश के किसी भी अस्पताल में इलाज से पूर्व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की बाध्यता खत्म, होम आइसोलेशन के नियमों में भी बदलाव, केंद्र सरकार ने जारी की गई गाइडलाइंस

Corona Breaking : अल्मोड़ा में बेकाबू कोरोना, आज 331 नए केस, 69 नगर क्षेत्र में संक्रमित, अब तक 67 लोगों की हो चुकी है मौत

BIG NEWS: बागेश्वर के इस गांव में दो सगे भाईयों ने खत्म कर डाली अपनी जिंदगी, एक का शव सड़क पर मिला, दूसरे ने घर पर तोड़ा दम

Haldwani : विभत्स है कोरोना काल : दृश्य एक – इकलौते भाई के शव के साथ मायूस खड़ी थीं दो बहनें, दृश्य दो – बॉडी को छोड़ चल दिये कुछ लोग, संघ कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया अंतिम संस्कार

Corona की नही थमी रफ्तार तो सोमवार को एक बड़ा फैसला लेगी प्रदेश सरकार, शासकीय प्रवक्ता उनियाल ने दिये संकेत

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments