HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : लाठियां खाकर भी शराब की बोतल लेने के लिए...

बागेश्वर ब्रेकिंग : लाठियां खाकर भी शराब की बोतल लेने के लिए डटे रहे शराबी, आधा किमी लंबी लाइनों में खड़े होकर खरीदी अंगूर की बेटी

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। लॉक डाउन 3.0 के पहले ही दिन आज शराब की दुकान खुली तो शराबियों के लिए जैसे कोई नियम कानून रहा ही नहीं। हारकर पुलिस को निरंकुश होते शराब खरीददारों पर बल प्रयोग करना पड़ा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस ने लाठियां फटकारी तो दुकान बंद होने के डर से खरीददार तुरंत लाइन पर आ गए। लगभग पांच पांच सौ मीटर की दो लाइनें शराब ठेके पर लगाई गई और बड़ी ही ईमानादारी से शौकीनों ने शराब खरीदी।


सुबह सात बजे से ही मदिरा प्रेमी स्टेशन रोड में पहुंच गए। दस बजे दुकान खुलते ही वे दुकान में टूट सा पड़े। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ गई। बाद में पुलिस उपाधीक्षक महेष जोशी वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस से लाठियां भंजवाकर भीड़ को तितर बितर करवाया।

बाद में पुलिस ने लाइन लगाकर ही मदिरा की बिक्री करने को कहा। जिसके बाद लगभग 500 मीटर लंबी लाइन दो जगह लगवाई गई। जिससे स्टेशन में चहल पहल दिखी। वहीं बाजार में कई शराबी घूमते हुए भी दिखाई पड़े । इसके बाद भी दिन में पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments