HomeUttarakhandNainitalHaldwani : समिति की नशाखोरी के खिलाफ मुहिम, सैकड़ों के लिए हस्ताक्षर

Haldwani : समिति की नशाखोरी के खिलाफ मुहिम, सैकड़ों के लिए हस्ताक्षर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सामाजिक विकास सेवा समिति ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर सैकड़ों स्कूली बच्चों व आम नागरिकों से नशाखोरी से दूर रहने हेतु हस्ताक्षर लिये गये।

लाइन नम्बर 17, बालिका इंटर कॉलेज के पास नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भी हस्ताक्षर किए। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि छोटे-छोटे बच्चे नशे से मुक्त रहें। हमारा शहर नशे से दूर रहे। नशे के खिलाफ यह अभियान जन—जन तक पहुंचे और लोग नशे से दूर रहें। इससे पूर्व सगंठन ने गत 30 अगस्त को भी हस्ताक्षर अभियान बेस होस्पिटल में चलाया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष शारिफ खान, सचिव लक्ष्मी नारायण, दौलत सिंह सैनी, अशोक कश्यप, दीपा खत्री, मोहम्मद कमर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आरफिन, सिकंदर सोनू, जान, जुनैद दीपा खत्री, मोहम्मद असलम, अशोक कश्यप, हरीश लोधी, मोहमद आरफिन, मोहम्मद कमर, सिकंदर, जुनैद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments