HomeBreaking Newsकुमाऊं मंडल में डॉक्टरों की छुट्टियों पर लगी रोक, कमिश्नर रावत ने...

कुमाऊं मंडल में डॉक्टरों की छुट्टियों पर लगी रोक, कमिश्नर रावत ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| बड़ी खबर कुमाऊं मंडल से आ रही हैं, यहां कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल में तैनात डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी हैं। इस संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं।

शीत ऋतु एवं ठंड के प्रकोप तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी की सम्भावना के साथ ही कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मण्डल के पर्यटन स्थलों में नववर्ष मनाने हेतु विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी पहुंचने आरम्भ हो गये हैं। उन्होंने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ कर न जायें।

उत्तराखंड में एक बार फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments