HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बाहरी जनपद से बिना अनुमति गुपचुप पहुंच गये अपने गांव,...

अल्मोड़ा : बाहरी जनपद से बिना अनुमति गुपचुप पहुंच गये अपने गांव, अभियोग पंजीकृत, पुलिस ने किया क्वारेन्टाइन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां तहसील भिकियासैंण के सैंणमानुर गांव में बगैर अनुमति बाहरी जनपद से चुपचाप अपने गांव पहुंचे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें मोहान में क्वारेन्टाइन में भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी पीएन मीणा ने कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लाॅक डाउन के दौरान बिना अनुमति अपने निवास से अन्यत्र आवाजाही करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये हैं। सल्ट पुलिस को ग्राम प्रधान सैंणमानूर द्वारा सूचना मिली कि दो युवकों द्वारा बिना अनुमति अपने गांव में प्रवेश किया गया है। जिस पर थानाध्यक्ष सल्ट धमेन्द्र कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों से पूछताछ की गई। जिसमें एक ने अपना नाम अमजद अंसारी पुत्र नसीर अंसारी निवासी चमखला, सैणमानुर, थाना सल्ट तथा दूसरे ने अमन अंसारी पुत्र यूसुफ अंसारी निवासी गांधी नगर भिकियासैंण बताया। थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया कि अमजद अंसारी एक ट्रक में हेल्पर बनकर अपने गांव आ रहा था, जो कि रास्ते में जैनल में उतर गया तथा वहां अपने भान्जे को बुला कर दोनों पैदल-पैदल अपने गांव पहॅंच गये। अमजद अंसारी एवं अमन अंसारी द्वारा लाॅकडाउन के दौरान लोगों के जीवन को संकट में डालकर संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से गैर जनपद से अपने ग्राम में बिना अनुमति प्रवेश किये जाने पर दोनों के विरूद्ध थाना सल्ट में धारा- 188/269 भादवि व 2ए/3 महामारी अधिनियम एवं 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दोनों को मोहान आइसोलेशन सेंटर में भेज क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments