HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नृत्य व भजन महफिल से महोत्सव में जमा रंग

अल्मोड़ा: नृत्य व भजन महफिल से महोत्सव में जमा रंग

ADVERTISEMENTS

👉 दुगालखोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का तीसरा दिन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रविवार को तीसरे दिन भी यहां दुगालखोला दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत भजन महफिल सजी और कई भजनों के गायन से महोत्सव में चार चांद लगे। वहीं नृत्य ने महोत्सव को रंगारंग बनाया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दुर्गा मंदिर दुगालखोला में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे रोज आज मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, विशिष्ट अतिथि शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा एवं मेजर श्री मठपाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज महिलाओं की दो टीमों ने भजनों व नृत्य की महफिल सजाकर महोत्सव को रंगारंग बनाया। टीम अध्यक्ष मीनू दुर्गापाल एवं प्रीति जोशी के नेतृत्व में इन टीमों ने सुंदर प्रदर्शन किया। इसी दौरान इशिका लटवाल, पूर्वा दुर्गापाल, आस्था कांडपाल, विधि दुर्गापाल, कीर्ति गैड़ा, महिमा कांडपाल, अवनी गैड़ा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

तव अकादमी के बच्चों ने राधा—कृष्ण के रुप में सज कर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। अकेडमी की प्रबंधक श्वेता धानिक का खासा सहयोग रहा जबकि मंजू जोशी ने सभी को टीका लगाकर स्वागत किया। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का अभिनंदन किया जबकि संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। कार्यक्रम में प्रगति स्वयं सहायता समूह की दीपा जोशी, रमा जोशी, भगवती जोशी, मंजू जोशी, रीता बिनवाल, विमला गुरुरानी, कंचन गुणवंत, विमला दुर्गापाल, जानकी गुरुरानी, हेमा दुर्गापाल, रेखा दुर्गापाल, पुष्पा सती, सुनैना मेहरा ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र तिवारी, कर्मचारी नेता मनोहर सिंह नेगी, डा. डीडी तिवारी आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments