HomeUttarakhandAlmoraश्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौलछीना में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम,...

श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौलछीना में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौलछीना में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख खुशबू पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ स्वागत गीत तथा ईश्वर वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पहाड़ी नृत्य, झोड़ा चाचरी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी तथा देश के विभिन्न प्रांतों की नृत्य के माध्यम से झलक प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त देशभक्ति गीतों तथा भाषणों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा छात्रों को देश प्रेम की भावना जगाने का संदेश दिया।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी हेम चंद्र कांडपाल, पूर्व खंड विकास अधिकारी कृपाल सिंह भोज, अध्यक्ष विद्यालय एसोसिएशन दरवान सिंह रावत, व्यवस्थापक चंदन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा सचिव कुंदन सिंह मेहरा, भुवन पांडे, जमन सिंह, चंदन बोरा, बिशन सिंह, आनंद सिंह, धन सिंह, गोविंद सिंह, नथीराम नौटियाल ,मोहन सिंह, चंदन सिंह, पूरन सुप्याल, हरीश सिंह, संदीप किर्मोलिया आदि लोग मौजूद रहे।

तीन लाख विधायक निधि से स्वीकृत

इससे पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना मैं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया। तथा मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण कर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राईका धौलछीना को फर्नीचर खरीदने तथा श्री श्री मां आनंदमई मोंटेसरी स्कूल को भवन मरम्मत के लिए 3 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख खुशबू पांडे ने आनंदमई पब्लिक मोंटेसरी स्कूल को 02 लाख फील्ड निर्माण हेतु देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments