HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

कपकोट : महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया। स्लाेगन के माध्यम से उन्हें जागरूक किया।

डिग्री कालेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर आयोजित हो रहा है। शु्क्रवार को स्वयंसेवियों ने ग्राम भयूं तथा हाइडिल क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। सड़क, नाली, गधेरों से प्लास्टिक का कूड़ा एकत्र किया। जिसे नगर पंचायत को सौंपा। झाड़ियों के कारण गुलदार आदि का वहां लंबे समय से भय बना हुआ था।

स्वयंसेवियों ने झाड़ियों की कटाई तथा सफाई की। आसपास के लोगों को नियमित सफाई पर ध्यान देने को कहा। प्रधानाचार्य डा. बीसी तिवारी ने कहा कि जैसे हम प्रतिदिन स्नान आदि करते हैं। इसी तरह घर, आंगन, गांव आदि स्थानों पर भी स्वच्छता के प्रति हमें जागरूक होना होगा। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपिका नेगी ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments