HomeUttarakhandAlmoraस्वीप के तहत महाविद्यालय के छात्र—छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्वीप के तहत महाविद्यालय के छात्र—छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में आज सोमवार को आम जन को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र—छात्राओं ने नारे लगा लोगों को प्रेरित किया।

रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह द्वारा किया गया। यह मतदाता जागरूकता रैली स्वीप (SVEEP) के तहत निकाली गई। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र—छात्राओं ने ‘लोकतंत्र की है ये है पुकार, करो अपने मतदान का अधिकार’, ‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’, ‘देश के विकास मे दें अपना योगदान, हर करना अपना मतदान’ आदि के नारे लगाए। महाविद्यालय प्रांगण से गुरुड़ाबाज बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आम जन को जागरूकता करते हुए स्वैच्छिक मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर SVEEP के कैंपस एम्बेसडर डॉ० दीपाली कनवाल, जसवीर सिंह, हिमांशु पन्त, गीता बिष्ट, किरन भट्ट, आनन्द सनवाल, नीरज, नरेन्द्र, अंजली आदि छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments