HomeUttarakhandAlmoraरा.महाविद्यालय गुरड़ाबांज, विद्यार्थियों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, नुक्कड़ नाटक

रा.महाविद्यालय गुरड़ाबांज, विद्यार्थियों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, नुक्कड़ नाटक

CNE ALMORA

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला/अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरड़ाबांज अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड शासन के आदेश पर Anti Corruption विषय को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा “भर्तियों में भ्रष्टाचार एवं प्रभावी नकल विरोधी कानून जन-जागरुकता” विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

नुक्कड़ नाटक की संक्षिप्त आख्या संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा देहरादून को नोडल अधिकारी मंजू चंद्रा और प्राचार्य प्रो. आरए सिंह द्वारा प्रेषित की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस तरह विभिन्न भर्तियों में भ्रष्टाचार व्याप्त हो रहा है उसको प्रदर्शित करने की कोशिश इस नाटक के मंचन से की जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

साथ ही इस नुक्कड़ नाटक में बताया गया है कि भ्रष्टाचार हमारे लिए कितनी घातक है और परिश्रम से ही सत्य को जीता जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि ग्रामीण परिप्रेक्ष्य में इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है, कैसे क्षणिक खुशी के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी जागरुकता फैलाने का प्रयास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया है।

नाटक में राजकीय महाविद्यालय गुरड़ाबांज अल्मोड़ा के नेहा भट्ट, बबली चम्याल, अंजली, हर्षित जोशी, मनीषा, कविता, हिमानी बबीता, रोशनी चम्याल प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ० मंजू चन्द्रा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० आर०ए० सिंह, डॉ० मनोज कुमार भोज, देवेन्द्र कुमार, जसवीर सिंह, हिमांशु पंत आदि एवं कई छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments