HomeUttarakhandAlmoraगांवों से इकट्ठा की लाखों की चरस, चले शहर बेचने, बैरियर पर...

गांवों से इकट्ठा की लाखों की चरस, चले शहर बेचने, बैरियर पर मिल गई पुलिस !

ADVERTISEMENTS

✒️ अल्मोड़ा में 2.50 लाख 700 रुपये की चरस के साथ 02 गिरफ्तार

✒️ पुलिस टीम को 05 हजार का इनाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शॉर्टकट में पैसा कमाने की चाह युवाओं को नशा तस्करी के दलदल में धकेल रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आए दिन नशे के अवैध सौदागर पकड़े जा रहे हैं। इसके बावजूद तस्करी का यह खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा में पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से करीब ढाई किलो से अधिक चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 05 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

लोधिया बैरियर में हुई चेकिंग में धरे गये

दरअसल, एसओजी व एएनटीएफ अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा लोधिया बैरियर में चेकिंग की गई। इस दौरान बैरियर से क्वारब की ओर जा रहे दो युवकों को रोक उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान जीवन सिंह के कब्जे से 1.303 किग्रा व प्रकाश सिंह बिष्ट के कब्जे से 1.204 किग्रा अवैध चरस, कुल- 2.507 किग्रा चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अल्मोड़ा व आस-पास के गांवों से इकट्ठा करते थे चरस

मामले में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी अपने आस-पास के गांवों से चरस इकट्ठा करके तराई की तरफ ले जाकर थोड़ा-थोड़ा बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते थे। पुलिस गिरफ्त में आये जीवन सिंह पुत्र किशन सिंह की उम्र 47 वर्ष है। वह ग्राम व पोस्ट परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल का रहने वाला है। वहीं 25 वर्षीय प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट भी उसी गांव का रहने वाला है। इनके पास से कुल 2.507 किग्रा चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत 2.50 लाख 700 रूपये है।

यह रहे पुलिस टीम में शामिल –

पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बेस कृष्ण कुमार, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, कानि. राकेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ,पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ, कोतवाली अल्मोड़ा से हरदीप सिंह शामिल रहे। टीम को एसएसपी अल्मोड़ा में 05 हजार नगद इनाम देने की घोषणा की है।

संदिग्ध हालातों में लापता हो गई कॉलेज छात्रा, गुमशुदगी दर्ज

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments