HomeUttarakhandAlmoraSomeshwara News: सीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण

Someshwara News: सीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर: पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा थाना सोमेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष व कर्मचारी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने व थाने में आने वाले आगन्तुकों के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात थाना सोमेश्वर के सभी उप निरीक्षकों की गोष्ठी ली। जिसमें लम्बित विवेचनाधीन अभियोगों, शिकायती प्रार्थना पत्रों, लम्बित मालों, वाहनों के निस्तारण यथाशीघ्र कराए जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक जगत सिंह, एचएम प्रकाश चन्द्र व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments