HomeUttarakhandAlmoraBreaking News: सीएम का अल्मोड़ा दौरा कल, हवालबाग पहुंचकर इनका करेंगे लोकार्पण...

Breaking News: सीएम का अल्मोड़ा दौरा कल, हवालबाग पहुंचकर इनका करेंगे लोकार्पण व उद्घाटन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत 17 दिसंबर 2021 यानी कल हवालबाग पहुंचेंगे। जहां रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर सेंटर अल्मोड़ा तथा आजीविका महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनका महोत्सव के स्टालों के निरीक्षण एवं विकास योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी है।

प्रभारी अधिकारी, विशिष्ट अधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11 बजे आईटीबीपी हैलीपैड बिमौला पहुॅचेंगे और 11:05 बजे आईटीबीपी हैलीपैड बिमौला से प्रस्थान कर 11:15 बजे हवालबाग में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेंटर, अल्मोड़ा का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11:35 बजे साईकिल रैली का फ्लैग आफ करेंगे। उन्होंने बतायाकि मुख्यमंत्री 11:40 बजे रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेंटर अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 11:45 बजे आजीविका महोत्सव कार्यकम स्थल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम आजीविका महोत्सव में लगाये स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री 11:55 बजे से 12:30 बजे तक आजीविका महोत्सव का उद्घाटन कर सम्बोधन करेंगे। मुख्यमंत्री 12:30 बजे आजीविका महोत्सव कार्यक्रम से प्रस्थान कर 12:40 बजे आईटीबीपी हैलीपैड पहुॅचकर टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments