HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : बीडी पाण्डे चिकित्सालय में मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न जनस्वास्थ्य सुविधाओं...

नैनीताल : बीडी पाण्डे चिकित्सालय में मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न जनस्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वैदिक मंत्रो के बीच बीडी पाण्डे चिकित्सालय में एक करोड़ 20 लाख की लागत से स्थापित की गई विभिन्न जनस्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का लोकार्पण किया वही चिकित्सालय परिसर में स्थापित की गई हिलांस किचन कैन्टीन का भी शुभारम्भ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तकनीकी के जरिये विकास भवन भीमताल तथा कलेक्टेट परिसर नैनीताल में स्थापित की गई हिलांस कैन्टीन का भी शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी की विशेष पहल के तहत बीडी पाण्डे चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउन्ड मशीन व अन्य सुविधाओं को स्थापित किया गया है। इन व्यवस्थाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बंसल की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बीडी पाण्डे चिकित्सालय में जो नवाचार सुविधायें स्थापित की है वह प्रशंसनीय है निश्चय ही इसका लाभ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक जनस्वास्थ्य पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय चिकित्सालय में 2500 डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से हम सफलता पूर्वक निपट रहे है। इस कार्य में सरकारी मशीनरी के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाये तथा आम जनमानस पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने आनेवाली चुनौतियों को समझा और ससमय चिकित्सा सुविधाओं को अभूतपूर्व ढंग से बढ़ाया। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत 400 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई। मार्च में राज्य में कोरोना संक्रमण की टेस्टिग नहीं थी वर्तमान में पांच सरकारी और विभिन्न प्राइवेट लैब में कोविड-19 संक्रमण की जांच की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 481 आईसीयू बैड 543 वेटिलेटर 1846 आक्सीजन सर्पोट बैड, 30500 आइसोलेशन बैड उपलब्ध है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है और ना ही वैक्सीन ही आ पायी है, ऐसे में जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। उन्होंने का कि अनिवार्य रूप से मास्क प्रयोग के साथ ही सामाजिक दूरी तथा सेनिटाइजेशन के सिद्वान्तों को अपने बचाव के लिए अवश्य ही अमल में लायें।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि बीडी पाण्डे चिकित्सालय से मरीजों को पूर्व में रैफर किया जा रहा था। इस तथ्य का अध्ययन करने के बाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन, डिजिटल अल्ट्रासाउन्ड के अलावा शौचालयो का सौन्दर्यीकरण, चिकित्सालय के जनरेटर, चार बैड का आईसीयू, चार वेंटिलेटर, पैसेज के ऊपर शैड निर्माण, आवासों के क्षतिग्रस्त शौचालय, सम्पूर्ण चिकित्सालय में आक्सीजन पाइप लाइन एवं प्लांट निर्माण का कार्य कराया गया इसके साथ ही आशाओं के उचित स्थान के लिए आशा घर बनाया गया है साथ ही मरीजों एवं तीमारदारों के लिए को शुद्ध व उच्चगुणवत्ता एवं ताजा भोजन, जलपान व्यवस्था के लिए स्वंय सहायता समूह के माध्यम से हिलांस किचन कैन्टीन स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस विकास कार्यो के साथ ही जनसुविधाओं की बढोत्तरी के लिए प्रशासन सजग है। कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, पीसी गोरखा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत के अलावा मनोज जोशी, गोपाल रावत, आनन्द बिष्ट, रूचिर साह, मोहित साह, रोहित भाटिया, शान्ति मेहरा, वैभव जोशी, विश्वकेतु वैद्य, विवेक साह, प्रताप बिष्ट, प्रमोद तोलिया, गोविन्द बिष्ट के अलावा आयुक्त अरिवन्द सिंह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, प्रमुख चिकित्साधीक्षक केएस धामी के अलावा चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

नैनीताल : सीएम ने किया एक करोड़ की लागत से यूएनडीपी के सहयोग से स्थापित दिव्य नैनीझील जल गुणवत्ता आंकलन प्रणाली का लोकापर्ण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments