HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सीएम धामी का भव्य रोड शो, जय श्रीराम की गूंज

अल्मोड़ा में सीएम धामी का भव्य रोड शो, जय श्रीराम की गूंज

ADVERTISEMENTS

✒️ सीएम ने स्वीकारा लोगों का अभिवादन, पुष्पवर्षा भी हुई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का नगर में भव्य रोड शो हुआ। जिसमें जन सैलाब उमड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सीएम धामी पूर्वाह्न यहां आर्मी हेलीपैड पर उतरे और भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक मुख्य पटाल बाजार में विशाल रोड हुआ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित मातृ शक्ति को समर्पित आजीविका महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने पहुंचे। आर्मी हैलीपैड पर उतरने के बाद उनका मुख्य बाजार में भव्य रोड शो हुआ। यह रोड शो का आगाज पल्टन बाजार से हुआ। जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने उत्साह से भाग लेकर रोड शो को विशाल बनाया। जय श्री राम की गूंज के साथ रोड शो हुआ। इसमें छोलिया नृतकों की टोलियों, पारंपरिक वेशभूषा में सजी कलश के साथ महिलाओं व कतारबद्ध स्कूली बच्चों ने समां बांधा। कई जगह पर छतों से पुष्पवर्षा भी हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मार्ग के दोनों ओर और घरों के छतों पर खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकारा। यह रोड शो नगर की विभिन्न बाजारों से होते हुए शिखर होटल के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत तमाम लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments