HomeUttarakhandDehradunमुख्यमंत्री धामी ने दिए विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों को लेकर...

मुख्यमंत्री धामी ने दिए विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों को लेकर सख्त निर्देश

देहरादून| आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किये जाए, यह सुनिश्चित करना भी विभागीय अधिकारियों का दायित्व है, इसके लिए विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने होंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments