HomeBreaking Newsसीएम धामी ने स्थगित किए अपने सारे कार्यक्रम, सचिवालय पहुंचकर करेंगे समीक्षा

सीएम धामी ने स्थगित किए अपने सारे कार्यक्रम, सचिवालय पहुंचकर करेंगे समीक्षा

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। वह बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वनाग्नि को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था और आगामी मानसून सीजन के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जाकर श्री केदारनाथ एवं पैदल मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात प्रबंधन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments