HomeUncategorizedहेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट : चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, सीएम...

हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट : चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, सीएम धामी ने दिए आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। केदारनाथ रूट पर लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों से सबक लेते हुए चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है।

GAURIKUND HELI CRASH : उल्लेखनीय है कि आज ​रविवार को केदारनाथ के गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर एसओपी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

पुरानी घटनाओं की भी जांच करेगी समिति

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी। यह समिति राज्य में हुए हेलीकॉप्टर हादसों पर जांच करेगी। जांच में रविवार को हुए हादसे के साथ ही पुरानी घटनाएं भी शामिल होंगी। यह समिति हर घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments