HomeBreaking Newsहल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का जाना हाल

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का जाना हाल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | भीमताल बस हादसे के घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 26 दिसंबर को हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती बस हादसे के घायलों का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों से बात भी की।

बता दें कि बुधवार 25 दिसंबर को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस नैनीताल जिले के भीमताल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। हादसे के वक्त बस में करीब 29 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे।

घायलों में 24 को तो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और एक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती एक मरीज की आज गुरुवार को मौत हो गई। वहीं दो मरीजों को आज एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया है।

सरकार की तरफ से हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा सामान्य रूप से घायलों को 15 से 25 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

हल्द्वानी : ना ही फोन उठाया, ना पहुंची घटनास्थल पर; आरएम पूजा जोशी निलंबित

भीमताल बस हादसे में घायल यात्री को किया एयरलिफ्ट; 5 हुई मृतकों की संख्या, 6 की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments