HomeUttarakhandDehradunमहाकुंभ में CM धामी का सम्मान; UCC लागू करने पर संतो ने...

महाकुंभ में CM धामी का सम्मान; UCC लागू करने पर संतो ने सरकार के प्रयास को सराहा

प्रयागराज/देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी संतो को धन्यवाद देते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। सीएम ने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है।

महाकुंभ सनातन संस्कृति का एक प्रतीक सूत्र-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा देवभूमि में किसी भी धर्म,जाति के रहने वाले लोगों के लिए अब समान कानून हैं। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता न्याय और समानता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। देवभूमि उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की यह गंगा पूरे देश में जाएगी। यह समान कानून देश को दिशा दिखाने का कार्य करेगा।

Pushkar Singh Dhami 38

सीएम ने कहा उत्तराखंड देवभूमि है,हमारा राज्य गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश और संतो का प्रदेश है।महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति की विशालता का एक प्रतीक सूत्र है। इस अवसर पर सभी महान संतों का आशीर्वाद मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सीएम ने कहा उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक घर का सदस्य सेना में है। देश के हर स्थान में देवभूमि का युवा,मां भारती की सेवा कर रहा है।

संत बोले -यूसीसी से देश को बल मिलेगा

वहीं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड जैसा दिव्य स्थान कोई नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सभी संतो के बेहद प्रिय हैं। छोटा राज्य होने के बाद भी उत्तराखंड सबसे बड़ा बन गया है। जिसमें समान नागरिक संहिता सबसे पहले लागू हो गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करके भारत को बल दिया है। अब उत्तराखंड के साथ अन्य राज्य भी यूसीसी लागू करने की ओर कदम बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub