HomeUttarakhandBageshwarहल्द्वानी में जमकर बरसे मेघ, 13 जुलाई को 3 जनपदों में भारी...

हल्द्वानी में जमकर बरसे मेघ, 13 जुलाई को 3 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के चलते जनपद में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का क्रम जारी है। एक बार फिर विगत 24 घंटों में जिले की नौ तहसीलों में से हल्द्वानी में सर्वाधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जारी सूचना में अगले चार दिन भी बारिश की संभावना जाहिर की है, जबकि 13 जुलाई को देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जनपद आपतकालीन परिचालन केंद्र से जारी सूचना के अनुसार नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी में विगत 24 घंटों में 101 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बेतालघाट में सबसे कम ​मात्र 2.5 एमएम बारिश हुई। अन्य तहसीलों की यदि बात करें तो नैनीताल में 29, कालाढूंगी 22, रामनगर 14.6, कैंचीधाम 10.2, ओखलकांडा 32 एमएम बारिश विगत 24 घंटों में दर्ज हुई है।

जनपद में अब भी एक राज्यमार्ग और 4 ग्रामीण मार्ग बाधित चल रहे हैं। बिजली—पानी की आपूर्ति सामान्य है। नदी—नालों का जल स्तर भी सामान्य मापा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं कम तो कहीं तीव्र बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई को देहरादून, पिथौरागढ़ व बागेश्वर, 12 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल व चंपावत कहीं—कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन दो दिनों का यलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 13 जुलाई का आरेंज अलर्ट बारिश को लेकर जारी हुआ। जिसमें बताया गया है कि देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर जनपद में कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावन है।

यहां देखिए मौसम विभाग रिपोर्ट —

देखिए, विगत 24 घंटों में बारिश का क्रम —

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments