HomeUttarakhandNainitalजीवनदायनी शिप्रा नदी के आस-पास चला सफाई अभियान

जीवनदायनी शिप्रा नदी के आस-पास चला सफाई अभियान

ADVERTISEMENTS

✒️ कैंची धाम व आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

खैरना व कैंची धाम क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कैंचीधाम में भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल तथा खैरना आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर जीवनदायनी शिप्रा नदी के आस-पास वृहद सफाई अभियान का संचालन भी हुआ।

गत दिवस कैंचीधाम में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर समस्त विभागीय कर्मचारियों व स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चंद द्वारा जनता को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

लोगों से अपने आस-पास के स्थल को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इस मौके पर शिप्रा नदी के आस-पास सफाई अभियान का संचालन हुआ। नदी के किनारे से कूड़ा हटाया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी ओखलकांडा धीरज जोशी, वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ रेंज विपिन चंद्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चौगड़ लक्ष्मण सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मुक्तेश्वर नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा वन प्रभाग के उप वन क्षेत्राधिकारियों, वन दरोगाओं, वन रक्षकों व वन कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

खैरना आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पर्यावरण दिवस

गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के खैरना आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र के लोगों द्वारा पर्यावरण बचाने की शपथ ली गयी। इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा आगनबाड़ी केंद्रों के आसपास वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में कन्नू गोस्वामी, मनोहारी परिहार, गीता गोस्वामी, सांध्य जलाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments