HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपा साह को सौंपी

अल्मोड़ाः नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपा साह को सौंपी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
निकाय व लोकसभा चुनाव में निभाएंगे अहम् भूमिकाः राधा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित जिला महिला कांग्रेस की बैठक में नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से दीपा साह को मनोनीत कर दिया। इस मौके पर दीपा साह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया। इस मौके पर संगठन को सदृढ़ करने पर जोर देते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि निकाय चुनावों व लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस अहम् भूमिका निभाएगी।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से दीपा साह को नगर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और निर्वतमान नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपा नयाल ने दीप साह का स्वागत किया। इस मौके पर संगठनात्मक बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिसमें महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि देश एवं उत्तराखण्ड में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वहीं महिलाओं का शोषण बढ़ गया है, लेकिन इन जनमुद्दों से केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार को कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कसनी होगी। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ा जायेगा। बैठक का संचालन पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने किया।
महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

बैठक में जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें आशा भारती, पुष्पा पाण्डेय, धर्मा देवी, फेमिना खान, उजमा परवीन, भगवती मटेला को उपाध्यक्ष, इन्द्रा वर्मा, पूनम आर्या, तारा तिवारी, जया जोशी, लीला जोशी, विनीता आर्या, सरस्वती आर्या, राधा तिवारी, धीरा तिवारी को महामंत्री, शोभा जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा अनीता कन्नौजिया, किरन बिष्ट, नन्दी नेगी, हेमा हंयाकी, दीपा जोशी, भावना वर्मा, सरस्वती रोडिया, तारा बिष्ट, दीपा जोशी, परवीन, दीपा जोशी, तारा भण्डारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है जबकि संरक्षक मण्डल में डा. आशा मेहता, पुष्पा सती, प्रीति बिष्ट, जेबुल निशा अन्सारी, जया टम्टा , कल्पना नेगी, आशा टम्टा, दीपा त्रिपाठी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments