अल्मोड़ा: राधा व हेमलता को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी

👉 महिला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी का विस्तार सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज ​रविवार को महिला कांग्रेस की अल्मोड़ा नगर कार्यकारणी का विस्तार कर दिया गया…

राधा व हेमलता को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी

👉 महिला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी का विस्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज ​रविवार को महिला कांग्रेस की अल्मोड़ा नगर कार्यकारणी का विस्तार कर दिया गया है। विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवं नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी की मौजूदगी में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह ने कार्यकारणी का विस्तार किया।

नगर कार्यकारिणी में बीना पांडे, मीरा देवी, आशा शर्मा, दीपा गोस्वामी, कलावती तिवारी, सुमित्रा बिष्ट व रंजना टम्टा को नगर उपाध्यक्ष, राधा टम्टा, हेमलता कांडपाल को नगर महामंत्री और चंद्रा आर्या व अनामिका शाह को नगर सचिव तथा सावित्री बिष्ट, तारा तिवारी व मधुबाला को संरक्षक मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उनसे अपेक्षा की गई की वे कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी शरद शाह, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी एनडी पांडेय, रंजनी टम्टा, लीला जोशी, इंद्रा वर्मा, तारा तिवारी, तारा भंडारी, पुष्पा पांडे, धीरा तिवारी, सरस्वती रेडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला जिला महामंत्री जया जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *