HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी सचिव कपिल को पितृशोक, कांग्रेस ने जताया दुख

अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी सचिव कपिल को पितृशोक, कांग्रेस ने जताया दुख

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने एक शोकसभा कर नगर कमेटी के सचिव कपिल पारछा के पिता रमेश पारछा के असामायिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय रमेश पारछा का गत दिवस निधन हो गया था, वह अपने पीछे दो बेटों कपिल व रोहित समेत भरे—पूरे परिवार को रोता ​बिलखता छोड़ गए।

यहां कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के चुनाव कार्यालय में आयोजित शोकसभा में सचिव कपिल पारछा के पिता रमेश पारछा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, लता तिवारी, परितोष जोशी, अम्बी राम आर्य, डॉ. मनोज जोशी, गीता मेहरा, विनोद वैष्णव, प्रीति बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, अख्तर हुसैन, संजय दुर्गापाल, सूरज वाणी, शहजाद कश्मीरी, दीप सिंह डांगी, दानिश खान, निज़ाम कुरैशी, पूरन सिंह अधिकारी, फैमिना खान, रजनी टम्टा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments