HomeUttarakhandNainitalलाल स्याही पर गर्माया माहौल, प्रशासन पर भड़के आवास विकास के नागरिक

लाल स्याही पर गर्माया माहौल, प्रशासन पर भड़के आवास विकास के नागरिक

ADVERTISEMENTS

ठंडी सड़क पार्क में खुली बैठक

माह में दो सर्वे रिपोर्टों पर उठाए सवाल

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। आवास विकास कालोनी में बीते दिनों प्रशासन द्वारा लोगों के रजिस्ट्री दाखिल खारिज वाले मकानों पर लाल निशान लगाने से उनका धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को आवास विकास कालोनी के सभी पीड़ितों ने ठंडी सड़क स्थित पार्क में एकत्र होकर एक खुली बैठक की।

इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हल्ला बोला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आवास विकास द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर ही उन्हें सन 1980 में आवास विकास के मकान अलॉट हुए हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आवास विकास परिषद से रिटायर इंद्रमन मौर्य ने बताया कि आवाज विकास परिषद को तत्कालीन जिलाधिकारी वह सरकार ने ही भूमि आवंटित की थी और आज जिला अधिकारी और सरकार ही उसको तोड़ने का काम कर रही है। आवास विकास परिषद भी एक सरकारी संस्था ही है। उसके माध्यम से ही हम सब लोगों को मकान अलॉट किए गए थे, जिनकी रजिस्ट्री व दाखिल खारीज सबके पास उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि जिस समय का नक्शा लेकर यह सर्वे हो रहा है वह पूरी तरह गलत है जो नाला वर्तमान में है उसमें कोई भी बाढ़ का पानी या नहर का पानी नहीं आता है जिससे कोई जनहानि संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब प्रशासन हिटलर शाही अंदाज में आजादी से पूर्व सन 1930 के नक्शे को आधार बनाकर सर्वे कर उनके घरों में लाल निशान पोत रहा है, जो बिल्कुल ही औचित्यहीन है। लोगों का कहना था जब डीएम ने उनसे आपत्ति लेकर 13 अगस्त तक निस्तारण का समय दिया था तो आखिर फिर किसके इशारों पर ये 15 जुलाई को ही ये अधिकारी घरों पर बिना आपत्ति निस्तारण के लाल निशान लगा रहे हैं।

इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा महीने भर के भीतर किए गए दो सर्वे की बिल्कुल ही अलग रिपोर्ट आने पर भी सवाल उठाए। सभी ने एकजूट होकर जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने और अपनी जायज मांग के लिए जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने की भी बात कही।

इस मौके पर इंद्रमन मौर्य, डॉ एसके श्रीवास्तव, चारू चंद्र जोशी, हरीश पांडे, प्रकाश कड़ाकोटी, धीरज जोशी, महेश जोशी, मीनाक्षी पांडे, मीरा पांडे, लक्ष्मी देवी, कमला जोशी, सुरेंद्र मौर्य, शीशपाल, दीपा मौर्य, नीलम समेत बड़ी संख्या में आवास विकास के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments