HomeUttarakhandAlmoraयहां सालों से पानी का संकट झेल रहे नागरिक, जनप्रतिनिधि उदासीन !

यहां सालों से पानी का संकट झेल रहे नागरिक, जनप्रतिनिधि उदासीन !

ADVERTISEMENTS

✒️ युवा जन संघर्ष मंच पर जताया भरोसा

✒️ पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों का जाना हाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें समस्या के समाधान के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका अल्मोड़ा के नंदा देवी वार्ड अंतर्गत धारानौला से विश्वनाथ जाने वाले पैदल मार्ग में मंच के सदस्यों ने पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की। मनोज बिष्ट भय्यू ने बताया कि यहां कई दर्जन परिवार ऐसे हैं, जो काफी लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। इन लोगों की किसी स्तर पर सुनवाई भी नहीं हो पा रही है।

यहां के वाशिंदों ने बतया कि इलाके में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। कम से कम 7 से 8 सालों से वह पानी का संकट झेल रहे हैं। जन प्रतिनिधियों से कितनी बार गुहार लगाई पर उन्होने इस कार्य को कभी प्राथमिकता नहीं दी।

मनोज बिष्ट ने कहा कि मंच के लिए यह गौरव की बात है कि जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुके लोगों को अब एकमात्र मंच पर भरोसा है। युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा में नागरिकों ने विश्वास रखा है और मंच इस समस्या का समाधान अपने स्तर पर करेगा। नागरिकों से मुलाकात करने वालों में युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू के अलावा मंच के राहुल सिंह बिष्ट, वरिष्ट ऊपर सचिव व्यापार मंडल रवींद्र सिंह बिष्ट, अनुज सिंह बिष्ट, नीरज सांगा, मनीष पांडे, आदि शामिल रहे।

गजब : रेलवे विभाग ने हनुमानी जी को भेज दिया नोटिस

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments