HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरी की बढ़ती वारदातों पर नागरिकों का फूटा गुस्सा,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरी की बढ़ती वारदातों पर नागरिकों का फूटा गुस्सा, यहां लोगों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

गौलापार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। नगारिकों का आरोप है कि बीते एक सप्ताह में ही 04 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें से एक का भी खुलासा पुलिस नही कर पाई है। गत रात्रि भी चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ा है। आक्रोशित नागरिकों ने आज खेड़ा में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की एक सूत्रीय मांग यही थी कि पुलिस चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर नागरिकों व व्यापारियों को भय मुक्त करे। क्षेत्रवासियों का कहना था कि चोर क्षेत्र में एक सप्ताह में 04 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीती रात भी चोरों ने एक कॉस्मेटिक दुकान के ताले तोड़ दिए और वहां से हजारों का सामान पार कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं कर रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां ओवरटेक करते समय बाइक टैंकर से भिड़ी, बाइक सवार की मौत, एक घायल

किच्छा : डेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

खेड़ा में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नही हुआ तो व्यापक आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, ललित जोशी, अभिषेक सुयाल, प्रकाश जोशी, पंकज सिंह बिष्ट, गिरजेश बेलवाल, मयंक जोशी, सूरज जोशी, भोला दत्त बेलवाल एवं अन्य लोग शामिल रहे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : यहां अतिवृष्टि से हुआ भूस्खलन, गोशालाओं में 50 से अधिक बकरियां जिदा दफन

प्रधानमंत्री सोमवार को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, 9.75 करोड़ लाभार्थीयों के खाते में आएगी धनराशि

Uttarakhnad : UPSC प्रारम्भिक परीक्षा पास कर लो, Main के लिए 50 हजार देगी सरकार, इस तारीख़ से शुरू होने जा रही 24 हजार सरकारी रिक्त पदों पर नियुक्तियां, One year age relaxation भी, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments