HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: नि:शुल्क कापियां और लेखन सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Almora News: नि:शुल्क कापियां और लेखन सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे

ADVERTISEMENTS

📌 बिंता, पारकोट में महिला कल्याण संस्था का आयोजन

Almora News: सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा समग्र विकास संस्थान के सहयोग से बिंता के जीजीआईसी पारकोट में 100 निर्धन छात्राओं को कापियां व लेखन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरित किये गये।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीआईसी बिंता राजेन्द्र सिंह कैड़ा, जीजीआईसी पारकोट की प्रधानाचार्य दीपा कपटोला, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, चंद्रमणी भट्ट ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जीजीआईसी पारकोट की छात्राओं ने पंजाबी डांस तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य दीपा कपटोला ने महिला कल्याण संस्था का विद्यालय में कार्यक्रम करने हेतु आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। संचालन संस्था की सचिव पुष्पा सती ने किया।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र कैड़ा ने महिला कल्याण संस्था का गरीब बच्चों को कापी व लेखन सामग्री वितरित करने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था की उपसचिव गीता शाह, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, संरक्षक आशा कर्नाटक, आशा पंत, अनीता रावत, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, दीपा, सतीश जोशी, चंद्रमणी भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश, शिव मंदिर के पुजारी अभिभावक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सामाजिक ‌कार्यकर्ता कमला कैड़ा, प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापक लक्ष्मी आर्या सहित अभिभावक, शिक्षिकाएं व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

✒️ उत्तराखंड में मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments