HomeUttarakhandNainitalकराटे बेल्ट परीक्षा में बच्चों ने दिखाया दम, 40 छात्रों ने पास...

कराटे बेल्ट परीक्षा में बच्चों ने दिखाया दम, 40 छात्रों ने पास की परीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रविवार को दीप्ति पब्लिक स्कूल, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी में वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट परीक्षा में 30 से 40 बच्चों ने सफलतापूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न बेल्ट्स हासिल कीं।

परीक्षा पास करने वाले छात्रों में मोनिका अधिकारी और भास्कर सिंह गौड़ ने ‘ब्राउन बेल्ट’ जैसे उच्च स्तर के साथ-साथ कई छात्रों ने यलो, ऑरेंज, ब्लू, ग्रीन और पर्पल बेल्ट भी प्राप्त कीं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मार्शल आर्ट कोच सौरभ गौड़ और सौरभ सनवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में बच्चों को मार्शल आर्ट की कई तकनीकों से अवगत कराया गया। सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए परिजनों और उपस्थित लोगों (विजय मौर्या, हर्षित नेगी) द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मुख्य छात्र:

  • ब्राउन बेल्ट: मोनिका अधिकारी, भास्कर सिंह गौड़
  • पर्पल बेल्ट: अन्वी भट्ट, सान्वी भट्ट, कार्तिक डोगरा
  • ग्रीन बेल्ट: यथार्थ सिंह, आराध्या तिवारी
  • ब्लू बेल्ट: अक्षज जोशी
  • ऑरेंज बेल्ट: वर्तिका भरारा, श्रेयांश भरारा, दिव्यांशी बोरा, जान्हवी बिष्ट
  • यलो बेल्ट: तनव धोनी, अनुग्रह तिवारी, प्रतिष्ठा कार्की, युवान जोशी, मुकुल जोशी, जैसनवी जोशी, मनस्वी जोशी, प्रत्यूष मेहरा, लक्षिता मेहरा, दिव्यांशु पिलख्वाल, कायरा महर, तमन्ना महर
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments