HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : करवाचौथ पर मुखिया ने रखा पुलिस परिवार का ध्यान, महिला...

नैनीताल : करवाचौथ पर मुखिया ने रखा पुलिस परिवार का ध्यान, महिला पुलिस कर्मियों को अवकाश स्वीकृत

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

पूरे दिन मिली ड्यूटी से राहत, चेहरों पर खिली मुस्कान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार के मुखिया प्रहलाद मीणा ने करवाचौथ पर जिस तरह अपने परिवार का ध्यान रखा वह बड़ी बात है। उन्होंने इस त्योहार पर महिला कर्मियों की पूरे दिन ड्यूटी न लगाने के आदेश जारी कर सबका दिल जीत लिया।

एसएसपी नैनीताल ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी। यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया।

एसएसपी ने इस अवसर पर कहा, “महिला पुलिस कर्मियों की मेहनत और समर्पण को सराहा जाना चाहिए। महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं। चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं। उनका समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”

इधर जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments