HomeUttarakhandPithoragarhपर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको...

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं को मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

कर्नल गौरव नेगी और आनरेरी लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह ने ग्रहण किया प्रशंसा पत्र

कुमाऊं में हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों की सराहना

CNE REPORTER, पिथौरागढ़ : जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में तैनात 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं को पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित उत्तराखंड मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिट के पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना की।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

पुरस्कार के तहत प्रदान किया गया प्रशंसा पत्र 130 इको टास्क फोर्स, पिथौरागढ़ के कमांडेंट कर्नल गौरव नेगी और आनरेरी लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह ने ग्रहण किया। यह सम्मान यूनिट द्वारा लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र में किए जा रहे वनीकरण, पौधारोपण, पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरणीय जागरूकता के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में इको टास्क फोर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में लगातार चलाए गए वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण अभियानों ने हरित आवरण बढ़ाने तथा पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि यूनिट के समर्पित प्रयासों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण को जमीनी स्तर पर प्रभावी जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया है।

प्रतिवर्ष आठ लाख से अधिक पौधों का रोपण

कुमाऊं मंडल में इको टास्क फोर्स की दो यूनिट देहरादून और पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। ये यूनिट प्रतिवर्ष विभिन्न प्रजातियों के आठ लाख से अधिक पौधों का रोपण करती हैं। खास बात यह है कि पौधारोपण के बाद उनकी देखरेख भी की जाती है और लगभग पांच वर्षों तक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इसी दीर्घकालिक कार्यप्रणाली के कारण इको टास्क फोर्स का अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लगाए गए पौधों को विकसित कर स्थायी हरित क्षेत्र तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ता है।

पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण की मजबूत पहल

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं द्वारा पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं वनीकरण के लिए लगातार विभिन्न अभियान संचालित किए जाते रहे हैं। इन अभियानों में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा, देखभाल और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाता है।

यूनिट के प्रयासों से स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समुदायों की भागीदारी भी मजबूत हुई है।

सम्मान को बताया हरित मिशन के प्रति समर्पण का प्रमाण

मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार मिलना 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसे यूनिट के अधिकारियों, जवानों और इससे जुड़े स्थानीय समुदायों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान भी माना जा रहा है।

यूनिट के प्रति सम्मान और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसान भूषण पुरस्कार प्राप्त पूर्व सूबेदार केशवदत्त मखौलिया, मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति तथा इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स सहित कई संगठनों ने इको टास्क फोर्स को मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निरंतर और धरातल पर किए जा रहे कार्यों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाना उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और पारिस्थितिक संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं।

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं का यह सम्मान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments