HomeUttarakhandUdham Singh Nagarमुख्यमंत्री पहुंचे किच्छा, किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री पहुंचे किच्छा, किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ADVERTISEMENTS

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज किच्छा विधानसभा पहुंचे, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में उतरा जहां भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत स्वामी यतिस्वरानंद महाराज के साथ किच्छा पहुंचे है। जहां मुख्यमंत्री धामी का भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत अभिनंदन समारोह रखा गया, मुख्यमंत्री ने यहां ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार लगातार गरीबों के हितों में काम कर रही है इसको लेकर उन्होंने सरकारी नौकरी के दरवाजे प्रदेश के युवाओं को खोल दिए हैं सरकारी नौकरी में जिस प्रकार का शुल्क लिया जाता था उसको उत्तराखंड सरकार ने पूरी तरीके से माफ कर दिया है वहीं आशा कार्यकत्रियों का वेतन भी बढ़ा दिया है।

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : यहां जज फार्म क्रिया शाला के पास पोल में लगी भीषण आग, हडकंप

सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रही है वहीं आज किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन समारोह पर आयोजित विकास दिवस के रूप में आज मुख्यमंत्री किच्छा पहुंचे थे जहां किच्छा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा माला पहनाकर मुख्यमंत्री के साथ अन्य कैबिनेट मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा पहुंचने पर आभार जताया और वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की पीठ थपथपाते हुए कहा कि विधायक राजेश शुक्ला 24 घंटे में 20 घंटे के विकास की ही बात करते हैं इसलिए उन्हें किच्छा का विकास पुरुष कहा जाता है स्वामी यतींद्र आनंद महाराज ने भी किच्छा विधायक शुक्ला को 2022 के विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद देते हुए विजयी बनाने की अपील की वहीं इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की तादाद में भीड़ मौजूद रही और मंच का संचालन भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष विवेक राय व मनमोहन सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।

उत्तराखंड दुःखद : यहां एक मां अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में छोड़कर चली गई, पुलिस ने सौंपा ट्रस्ट को

इस मौके पर सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, अविरल तिवारी उद् बसहगल फुटेला, सतीश गुप्ता, जानकी तिवारी, शशि शुक्ला सहित नगर पालिका के पूर्व सभासद राजेश कुमार ने कांग्रेस का हाथ छोड़ मुख्यमंत्री के सामने कमल का फूल थामा वही इस दौरान भाजपा नेता गुलशन सिंधी सभासद सोनू अरोरा प्रकाश पंत सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uttarakhand : यहां देर रात भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल

जनसभा में भीड़ देख गदगद नजर आए विधायक राजेश शुक्ला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में पहुंचे जहां आज उनका नागरिक अभिनंदन एवं विधायक के जन्मदिन पर विशाल जनसभा को संबोधित करना व क्षेत्र की तमाम योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया था जहां हजारों की तादाद में भीड़ देख विधायक राजेश शुक्ला काफी खुश नजर आए उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।

Haldwani : बेटा मजदूरी करने गया पिता के पास पहाड़, नाराज मां ने जहर खाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments