HomeUttarakhandDehradunमुख्यमंत्री धामी ने किया फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने किया फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नए आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments