HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सीएम धामी ने शहीद को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कोटद्वार...

हल्द्वानी : सीएम धामी ने शहीद को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, कोटद्वार रवाना

अपडेट – शहीद का शव अब अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग के लिए रवाना हो गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जायेगी।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, यहां उन्होंने सियाचिन में 38 साल पहले शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि अर्पित की। और शहीद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी में लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कोटद्वार के लिए रवाना हो गये हैं। आज बुधवार को लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर उनके घर हल्द्वानी लाया गया।

जहां शासन-प्रशासन के अधिकारियों, नेतागण और हजारों की संख्या में लोग शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। शहीद जवान चंद्रशेखर हर्बोला का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर किया जाएगा।

शहीद की दो पुत्रियां हैं और उनकी धर्मपत्नी शांति देवी इन दिनों हल्द्वानी की नई आईटीआई रोड धान मिल, स्थित चौराह सरस्वती विहार, डहरिया में रहती हैं।

यह भी पढ़े : 38 साल पहले शहीद हुए अल्मोड़ा के चंद्रशेखर हर्बोला की कहानी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments