HomeDelhiमुख्य न्यायाधीश रमन ने सुप्रीम कोर्ट में दो न्यायाधीशों को पद की...

मुख्य न्यायाधीश रमन ने सुप्रीम कोर्ट में दो न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन ने सोमवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जमशेद बरजोर परदीवाला को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय में अब सभी पदों पर न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी गयी है। नवंबर 2019 के बाद पहली बार यह उपलब्धि हासिल की गयी है। उच्चतम न्यायालय में 34 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं।

न्यायमूर्ति विनीत सरन के 11 मई को सेवानिवृत्त होने पर हालांकि उच्चतम न्यायालय में फिर न्यायाधीशों की संख्या घटकर 33 रह जायेगी।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने हाल ही में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे बी परदीवाला को उच्चतम नयायालय में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केन्द्र सरकार ने इन दोनों न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments