HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: चेकिंग अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप, 31 चालान

Bageshwar News: चेकिंग अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप, 31 चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को पुलिस ने कमर कस ली है। गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तहसील प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

बारिश के कारण सड़कों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वाहनों में ओवर लोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना चालकों पर भारी पड़ सकता है। एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। जबकि कोविड नियम तोड़ने वाले 31 लोगों का चालान किया गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments