HomeBreaking Newsठगी : चीनी निर्यात के चक्कर में 15.50 लाख गंवा बैठे कंपनी...

ठगी : चीनी निर्यात के चक्कर में 15.50 लाख गंवा बैठे कंपनी निदेशक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। यहां चीनी निर्यात के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने का लालच दे ठगों ने एक कंपनी निदेशक से पूरे 15.50 लाख की ठगी कर दी। साथ ही रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस को व्हेलसीप कंपनी के निदेशक पंकज तिवारी ने एक तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ समय पूर्व उसके मित्र के रिश्तेदार आनंद तिवारी ने उन्हें पटपड़गंज दिल्ली में कंपनी चलाने वाले बलिराम सिंह नामक व्यक्ति से मिलाया। साथ ही उससे चीनी निर्यात करने की बात कही। इस हेतु कुछ रकम एडवांस में जमा करने को कहा गया।

इसके अलावा यह भरोसा भी दिया कि यदि निर्यात के लिए चीनी नहीं दे पाए तो रकम वापस लौटा दी जाएगी। इस पर वह झांसे में आ गये और करीब 15.50 लाख की रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा दी। इसके बाद न तो उसे निर्यात के लिए चीनी दी गई और न ही रकम वापस लौटाई गई।

तहरीर में कहा गया है कि दबाव बनाने पर आरोपी ने कुछ समय मांगा। आरोप है कि निर्धारित अवधि बीतने के बाद जब रकम वापस देने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, आधे दर्जन पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments