HomeUttarakhandAlmoraसीएचसी सुयालबाड़ी में लगा परिवार नियोजन कैंप, महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा परिवार नियोजन कैंप, महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में आयोजित परिवार नियोजन कैंप में नैनीताल से आई ​योग्य चिकित्सकों की टीम ने 10 महिलाओं के नसबंदी के सफल आपरेशन किये। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें परिवार नियोजन को लेकर गई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट कमलेश, नर्स सहित समस्त अस्पताल स्टॉफ कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ. सत्यवीर ने बताया कि भविष्य में भी परिवार नियोजन कैंप लगाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीएचसी में समय—समय पर लगने वालें शिवरों का लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर​ कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर, डॉ. गर्भयाल, स्टॉफ नर्स कमलेश कुमार, पून फर्तयाल, गीता बृजवासी, हरूली सुयाल, आरती, सीमा, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments