HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंगः शाही का पीछा करते गुफा के अंदर ही घुसा युवक,...

बागेश्वर ब्रेकिंगः शाही का पीछा करते गुफा के अंदर ही घुसा युवक, मौत

👉 कड़ी मशक्कत रेस्क्यू कर गुफा से निकाला शव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक नेपाली युवक शाही का पीछा करते-करते एक गुफा में घुसा, लेकिन गुफा के अंदर फंसने से वह बाहर नहीं आ पाया। अंदर जाते हुए उसे उसके साथियों ने देख लिया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय भरत बूड़ा पुत्र बिरकी बूड़ा निवासी बैलेख वार्ड नंबर तीन नगरपालिका, दुलू नेपाल बागेश्वर जिले की दुग नाकुरी तहसील के रीमा क्षेत्र में खड़िया खनन कार्य करता था। गत 15 जून के बाद खनन कार्य बंद हो गया। अन्य काम की तलाश में वह दो दिन पहले बागेश्वर के पौड़ीबैंड चौगांवछीना क्षेत्र में साथियों के साथ पहुंचा। महादेव गुफा के पास उन्होंने टैंट लगाया। गुरुवार की शाम भरत साथियों के साथ लकड़ी बीनने जंगल में गया था। इसी दौरान उसकी नजर जंगली जानवर शाही (सॉल) पर पड़ी। उसका शिकार करने के लिए वह उसके पीछे दौड़ा। जान बचाने के लिए शाही गुफा में घुसा, तो लालच में आया युवक भी गुफा में चला गया।

लकड़ी बीनने गए अन्य साथियों ने उसे अंदर जाते देख लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो उन्हें अनहोनी की आशंका होने लगी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चिता मोबाइल की टीम के गिरीश बजेली मौके पर पहुंचे। उसके बाद नेपालियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन शव लेकर नेपाल रवाना हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments