HomeUttarakhandAlmoraअल्टो कार से चरस तस्करी, दो गिरफ्तार, 2.7 लाख से ज्यादा की...

अल्टो कार से चरस तस्करी, दो गिरफ्तार, 2.7 लाख से ज्यादा की चरस बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने यहां एक अल्टो कार से 1.036 किलोग्राम चरस बरामद की है। तस्करी में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बरामद माल की कीमत 2 लाख 7 हजार 200 रूपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी प्रभारी भुवन चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की गई।

इस दौरान चौसली डोबा मोटर मार्ग तिराहे पर अल्टो कार संख्या UK01-C-3710 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन में सवार पूरन सिंह व संतोष कुमार के कब्जे से क्रमशः 590 ग्राम व 446 ग्राम (कुल 1.036 किलोग्राम) अवैध चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरो​पी पूरन सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र हीरा सिंह ग्राम डाल अल्मोड़ा और संतोष कुमार उम्र 33 वर्ष पुत्र मोहन राम ग्राम रौन अल्मोड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में एसआई धरम सिंह, कांस्टेबल हरीश भट्ट तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला व राकेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments