HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूज: ​तीन किलो से अधिक चरस के साथ 'उदय' अभियान के...

पिथौरागढ़ न्यूज: ​तीन किलो से अधिक चरस के साथ ‘उदय’ अभियान के जाल में फंसा चरस तस्कर

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा चल रहे अभियान ‘उदय’ के जाल में एक और चरस तस्कर फंस गया है। जिले में पुलिस व एसओजी की साझा टीम ने थाना जाजरदेवल अंतर्गत एक व्यक्ति को 3 किलो 17 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार आचार्य और पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम चन्द्र तिवारी व एसओजी प्रभारी सुरेश कम्बोज की संयुक्त कारवाई में पण्डा बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान रमेश सिंह धामी पुत्र रुद्र सिंह धामी, निवासी जाराजिबली, तहसील बंगापानी, जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से 3 किलो 17 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को बरामद माल सहित गिरफ्तार कर थाना जाजरदेवल लाया गया तथा उसके विरुद्ध धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम चन्द्र तिवारी, एसओजी प्रभारी सुरेश कम्बोज, उप निरीक्षक आरती, कांनिस्टेबल गोविन्द वर्मा, सुरेन्द्र मनराल, संदीप चन्द, गोविन्द सिंह व उमेश महर आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments